Khabarwaad National Desk: दिल्ली आबकारी घोटाले मामले में पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को ईडी ने समन भेजा. इसके बाद पाठक ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं. ईडी ने उन्हें आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था. इस बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. आतिशी का कहना है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए साजिश कर रही है. मंत्री ने कहा कि ईडी और बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन है. बीजेपी ईडी के जरिए किसी भी कीमत पर AAP पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर करना चाहती है.
Read Also: सड़क किनारे खड़ी थी लग्जरी कार, सीट पर रखी थी दो बोरियां, दरवाजा खोलते ही दंग रह गई पुलिस
ईडी के शिकंजे में दुर्गेश पाठक
मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दुर्गेश पाठक पर अब ईडी के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में उनका भा नाम सामने आ रहा है. जिसको लेकर ईडी दुर्गेश पाठक से पूछताछ करने जा रही है.आपको बता दें कि दुर्गेश पाठक दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक हैं. वो पार्टी के पुराने नेताओं में शुमार हैं जो शुरूआत के दिनों से ही पार्टी से जुड़े थे. इसके साथ ही वो गोवा चुनाव में पार्टी के इंचार्ज भी थे.




