Latest MP News: मध्य प्रदेश में अनोखा मामला सामने आया है, जहां अब कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए सरकारी संपत्ति नीलाम की जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए ई-टेंडर भी जारी कर दिया गया है। दो टेंडरों की प्रारंभिक कीमत 5.52 करोड़ रखी गई है। हाई कोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण और जल संसाधन विभाग की संपत्तियों की नीलामी हो रही है। वैसे तो अब तक आपने प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां और कुर्सियां नीलाम होने की खबरें सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन अब पूरा सरकारी ऑफिस ही नीलाम हो रहा हैं। आदेश के अनुसार पोस्ट ऑफिस, रेस्ट हाउस और जमीन की नीलामी होगी।
Read Also- 2 बच्चों के पिता को बस में हुआ प्यार: युवती से दोस्ती कर 5 महीने तक बनाए अवैध संबंध, फिर…
5 करोड़ 52 लाख का नीलामी का टेंडर जारी
Latest MP News: दरअसल हाईकोर्ट ने PWD और PHE कर्मचारियों के सैलरी भुगतान के आदेश दिए हैं, इसके तहत भिंड में PHE और PWD की संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इसके लिए भिंड प्रशासन ने 5 करोड़ 52 लाख का नीलामी टेंडर जारी किया है। टेंडर चार अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके बाद जो राशि मिलेगी, उससे कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर भिंड ने 3 मार्च को एक अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया कि नीलामी से मिलने वाली राशि से कर्मचारियों को भुगतान कर आदेश का पालन किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।
Read Also- डोली की जगह उठी अर्थी: शादी के 4 दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम
Latest MP News: जल संसाधन विभाग के गोहद तहसील स्थित 1000 वर्गमीटर जमीन के साथ रेस्ट हाउस की भी नीलामी की जाएगी। इसकी प्रारंभिक कीमत 2.52 करोड़ रखी गई है। इधर, लोक निर्माण विभाग के 40 कर्मचारी हैं, जो श्रम न्यायालय से केस जीत चुके हैं। उन्हें बढ़ा हुए वेतन देने के लिए सवा तीन करोड़ रुपए की आवश्यकता है। इसके लिए मालनपुर थाने के बगल की जमीन के साथ ही डाक बंगला नीलाम किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक कीमत 3.30 करोड़ रुपए रखी गई है।




