Khabarwaad Balod: धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली हैं, कोंडागांव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
Read also; नारायणपुर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग की लाश खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
Read also: न्यायिक आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस सिन्हा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की वारदात के बाद से एक युवक गांव से फरार है । जिसे पुलिस ने कोंडागांव से उसके रिश्तेदार के यहां से हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया । आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।




