सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है…देर रात घर में घुसकर बुजुर्ग ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी. मृतक बुजुर्ग पूर्व MLA और CPI लीडर मनीष कुंजाम के छोटे ससुर हैं। मामला चिंतागुफा थाना का है।
बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके पेंटापाड़ के रहने वाले कलमू हिड़मा (65) की नक्सलियों ने हत्या की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात करीब 5 से 6 की संख्या में नक्सली इनके घर चले गए थे। बुजुर्ग ग्रामीण को उठाया। फिर घर से कुछ दूर लेकर गए। जहां धारदार हथियार से वारकर मार डाला। वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की ओर चले गए।मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




