Khabarwaad Sukma: छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.
पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के टेटराई और तोलनाई के जंगलों में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. इसके बाद भी जवानों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है. एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.
Read also: पंड्या पर BCCI ने लगाया बैन, ठोका लाखों का जुर्माना, ये है वजह
एसपी किरण चव्हाण ने बताया, “शुक्रवार रात करो टेटराई तोलनाई के जंगलों में नक्सलियों के होने की जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके आधार पर डीआरजी के जवान ऑपरेशन के लिए रवाना हो गए थे.
Read also: सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कंपनी कमांडर के हत्या में थे शामिल
मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है और उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है. नक्सली के पास एक बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं. मुठभेड़ के आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन जारी है.”




