Khabarwaad Bijapur: जिले के जैगुर से सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान डीएकेएमएस अध्यक्ष दशरू आरकी नरगोपारा जैगुर व मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर मंगलू कवासी के रुप में हुई है जो कि स्मॉल एक्शन टीम के सदस्य है। इन पर दरभा छसबल में पदस्थ कंपनी कमांडर के हत्या में शामिल होने का आरोप है। साथ ही मोबाइल टावर में आगजनी के अलावा ग्रामीणों की हत्या में भी दोनों गिरफ्तार नक्सली शामिल थे.
Read Also: मेडिकल व्यवसायी की मिली जली हुई लाश, हत्या या आत्महत्या..पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुटरू थाना व छसबल दरभा की संयुक्त टीम दरभा क्षेत्र में चल रहे सडक़ निर्माण कार्य व सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस बीच सूचना के आधार पर ग्राम फुल्लोड़ जांगला थाना निवासी सुखराम कवासी को तलब किया गया। जिसके द्वारा दरभा जंगल में छुपाकर रखा गया एक टिफिन बम मय डेटोनेटर बरामद किया गया। पकड़ा गया सुखराम के खिलाफ कुटरू थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।




