Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति

    July 26, 2026

    कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण

    July 26, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, CM साय बोले- करप्शन पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति
    • कोंडागांव में 238 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल, मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज बोले— यह नैतिकता नहीं, जनदबाव का नतीजा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
    • 30 जुलाई को होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, प्रदेशभर में महिलाएं लगाएंगी पौधे
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पशु तस्करी में जब्त मवेशी आरोपियों को नहीं मिलेंगे वापस
    • बलौदाबाजार में कारोबारी के घर ED-IT का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी के शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश 29 दिसम्बर से पूर्णतः प्रतिबंधित

    राजधानी के शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश 29 दिसम्बर से पूर्णतः प्रतिबंधित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Raipur Latest News
    Raipur Latest News

    Raipur Latest News:  रायपुर शहर के प्रमुख क्षेत्र शास्त्री चौक में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 29 दिसम्बर, 2024 से शास्त्री चौक पर सभी प्रकार के सवारी आटो और ई रिक्शा वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह निर्णय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, डॉ. अनुराग झा द्वारा लिया गया है।

    इस निर्णय से संबंधित बैठक में आटो चालक संघ के पदाधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करने और शास्त्री चौक में सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि यह कदम शहर में यातायात की स्थिति को सुधारने और यातायात की निर्बाध गति को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    Read Also-  नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, NRDA ने दी 142 एकड़ जमीन

    Raipur Latest News:  इससे पूर्व, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एस.एस.पी. डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप, आर.टी.ओ. रायपुर आशीष देवांगन, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण करने निकले थे। निरीक्षण के दौरान शास्त्री चौक पर सवारी आटो और ई रिक्शा वाहनों के कारण यातायात पर बढ़ते दबाव को देखा गया, जिसके बाद शास्त्री चौक में इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

    नए मार्गों पर सवारी आटो और ई रिक्शा का आवागमन:

    1. टाटीबंध से शास्त्री चौक: सवारी आटो शहीद स्मारक भवन तक आ सकते हैं, इसके बाद बाम्बे मार्केट कटिंग से यू-टर्न लेकर टाटीबंध की ओर लौट सकते हैं।
    2. रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक: सवारी आटो कचहरी चौक तक आ सकते हैं, और फिर खालसा स्कूल टर्निंग से वापस रेलवे स्टेशन की ओर लौट सकते हैं।
    3. तेलीबांधा से शास्त्री चौक: सवारी आटो नगर घड़ी चौक तक आ सकते हैं, और वहां से बंजारी चौक, राजभवन चौक, अम्बेडकर चौक मार्ग से लौट सकते हैं।
    4. पचपेड़ी नाका से शास्त्री चौक: सवारी आटो/ई रिक्शा बंजारी चौक में सवारी उतारने के बाद यू-टर्न लेकर लौट सकते हैं, और फिर रेलवे स्टेशन की ओर जा सकते हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी के लिए गाइडलाइन जारी: शराब पीकर जश्न मनाने से पहले जानें ये जरूरी नियम

    Raipur Latest News:  बैठक में गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, शहर ऑटो संघ के कमल पांडेय, ई रिक्शा संघ के सुरेश तिवारी, स्कूल ऑटो संघ के जगदीश तिवारी, रेलवे स्टेशन ऑटो संघ के नारायण दास सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस निर्णय के पालन के लिए सभी संघों ने अपनी सहमति प्रदान की है और शास्त्री चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए अपनी पूरी सहयोग की बात कही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh news raipur crime news raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.