Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे युवा, अब अरपा रिवर-व्यू बना स्टंट और अश्लीलता का अड्डा

    हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे युवा, अब अरपा रिवर-व्यू बना स्टंट और अश्लीलता का अड्डा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 25, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे युवा, अब अरपा रिवर-व्यू बना स्टंट और अश्लीलता का अड्डा

    बिलासपुर। शहर के अरपा रिवर-व्यू और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक के बाद एक तीन चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक ओर जहां युवक-युवती सार्वजनिक स्थान पर रोमांस और लिप-किस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ युवक तेज रफ्तार कार में सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंट करते दिखे।

    पहला मामला: अरपा रिवर-व्यू में लिप-किस करते युवक-युवती
    बुधवार, 23 जुलाई की रात सिम्स अस्पताल के पीछे स्थित अरपा रिवर-व्यू में एक युवक-युवती रोमांस करते हुए कैमरे में कैद हुए। वीडियो में देखा गया कि युवक अपने साथ बैठी युवती के कंधे पर हाथ रखकर रोमांटिक अंदाज़ में बैठा था और दोनों ने पब्लिक प्लेस में लिप-किस किया। यह हरकत वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

    Read Also-  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में हंगामा, दो नन और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    दूसरा मामला: बाइक पर बैठकर रोमांस करते दिखे
    उसी रात का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक और युवती बाइक पर बैठे अरपा नदी किनारे रोमांस करते दिख रहे हैं। हालांकि जगह पर अंधेरा था, लेकिन सड़क पर गुजरती गाड़ियों की हेडलाइट की वजह से यह दृश्य साफ नजर आया। इस वीडियो को भी एक राहगीर ने दूर से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    तीसरा मामला: तेज रफ्तार कार में स्टंट
    तीसरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां चार युवक तेज रफ्तार कार में स्टंट करते नजर आए। वीडियो में देखा गया कि कार की सनरूफ खोलकर दो युवक बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जबकि ड्राइवर और एक अन्य युवक कार के अंदर मौजूद थे। इस दौरान एक अन्य गाड़ी से उनके साथियों ने इस स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए तैयार किया।

    Read Also-  खरोरा में जिंदल की खदान का जोरदार विरोध: ग्रामीणों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, जनसुनवाई में भारी हंगामा

    पुलिस ने की कार्रवाई
    वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई और चारों युवकों को पहचानकर उनके ठिकानों पर दबिश दी। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान लव उर्फ लक्की कुंभकार, अरमान उर्फ ऋषभ कुंभकार, रमाशंकर कौशिक और प्रियांशु कश्यप के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो और सेल्फी ले रहे थे।

    हाईकोर्ट भी पहले जता चुका है नाराजगी
    गौरतलब है कि इसी प्रकार 18-19 जुलाई को भी बिलासपुर में कुछ रसूखदार युवकों ने नेशनल हाईवे-130 को जाम कर ड्रोन से फोटोशूट कराया था। इस मामले में भी वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने नाराजगी जाहिर करते हुए बिलासपुर पुलिस से जवाब मांगा था कि अब तक इन लग्जरी गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज कर गाड़ियों को जब्त किया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news latest bilaspur news today live bilaspur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.