Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में हंगामा, दो नन और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में हंगामा, दो नन और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में हंगामा

    दुर्ग।  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के शक में जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दो नन (सिस्टर) एक युवक के साथ मिलकर नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    घटना तब सामने आई जब स्टेशन पर कुछ लड़कियां घूमती नजर आईं। शक के आधार पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे नन के साथ यात्रा कर रही हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तीनों लड़कियों, दो ननों और एक युवक को पकड़कर जीआरपी थाना ले गए। वहां बजरंग दल ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और नारेबाजी की।

    Read Also-  पूर्व सरपंच के बेटे की नहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

    सूचना मिलने पर बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ले जा रही थीं। उनका दावा है कि यह केवल नौकरी दिलाने का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित मानव तस्करी और धर्मांतरण का प्रयास है।

    ज्योति शर्मा ने बताया कि पूछताछ में लड़कियों ने कहा कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया जा रहा था और उन्हें यह तक पता नहीं था कि वे कहां जा रही हैं। पकड़ा गया युवक पहले भी तीन बार लड़कियों को बाहर भेज चुका है। उसके पास तीन आधार कार्ड मिले हैं, जबकि एक लड़की के पास एक डायरी मिली जिसमें कई राज्यों के नाम, पादरियों के नंबर और कई लड़कियों की तस्वीरें दर्ज थीं।

    Read Also-   नवा रायपुर में तड़के लूट की वारदात, व्यापारी को चाकू मारकर नकाबपोश लुटेरों ने लूटे 500 रुपए

    लड़कियों के परिवारों से संपर्क करने पर यह जानकारी सामने आई कि उन्हें गुमराह कर घर से ले जाया गया था। ओरछा गांव की लड़कियों के परिजनों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

    भिलाई जीआरपी प्रभारी राजकुमार बोरझा ने बताया कि बजरंग दल की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि लड़कियों को नौकरी का लालच देकर बाहर ले जाया जा रहा था। मामले में दो नन और एक युवक के खिलाफ धारा 143 बीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai durg news durg news durg news cg durg news live durg news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.