KHABARWAAD BIJAPUR. हितावर में ब्लास्ट में दो मासूमों की मौत पर कलेक्टर अनुराग पांडे ने शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। वहीं राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से 5-5 लाख रुपए मृत बच्चों के परिजनों को कुल 10-10 लाख रुपए जल्द जारी किए जाने की बात कही है।
वहीं फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपए की अग्रिम राशि देने की घोषणा भी कलेक्टर ने की है। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में नक्सलियों का घिनौना चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। ये बात अब स्पष्ट हो गई है कि नक्सली केवल आम आदिवासियों का ही दुश्मन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर आदिवासियों की हत्या की जा रही है।




