पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत मोरनी के बालदवाला गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश (IAF Plane Crash) हो गया।
वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने पैराशूट की मदद से बचाई जान
विमान के गिरने से पहले पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी, जिससे पायलट की जान बच गई। फाइटर जेट पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है और विमान के टुकड़े आसपास बिखरे हुए हैं।




