धमतरी। जिले के नया बस स्टैंड के मेन रोड पर शनिवार को स्थित ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटा दिया। दमकल की गाड़ियों मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर की केबल पूरी तरह जल चुकी थी।
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, विपरीत से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में बिजली आपूर्ति को जल्द सामान्य करने का काम कर रही है।




