मुंबई
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म के टीजर में रणवीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर दिनभर रणवीर और धुरंधर की ही चर्चा होती रही।
टीजर को आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, सुहाना खान और अयान मुखर्जी जैसे कई बड़े सितारों ने पसंद किया और सराहा। लेकिन इस बीच एक बात सभी को खटक रही है—रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की ओर से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, लेकिन दीपिका ने ना तो रणवीर को जन्मदिन की बधाई दी और ना ही उनकी फिल्म के टीजर पर कोई प्रतिक्रिया दी। फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है?
कुछ दिन पहले दीपिका की 8 घंटे की शूटिंग डिमांड पर इंडस्ट्री का उन्हें समर्थन मिला था, लेकिन उस समय भी रणवीर की चुप्पी चर्चा में रही। अब दीपिका की ओर से फिर से प्रतिक्रिया न आना फैंस के लिए रहस्य बन गया है।
हालांकि जब तक दोनों में से कोई बयान नहीं देता, तब तक रिश्तों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। बता दें कि फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी और इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।




