Khabarwaad gariyaband। जिले की सड़कों पर मछलियां तैरती हुई देखी। जिस देखकर रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के मुताबिक सड़क पर एक दो नहीं लगभग चार से 5 क्विंटल में मछलियां सड़कों पर तड़प रही थी । जिसके बाद वाहनों की कतार लग गई। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इन मछलियों का निजी उपयोग हेतु इकट्ठा भी किया, वहीं जिनकी मछलियां थी। उन्होंने किसी तरह इन्हें एकत्र कर वापस बोलेरो में डाला और गरियाबंद के लिए रवाना हुए । उक्त वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
मछली बेचने के लिए गरियाबँद लाते समय मालगांव के आगे को कोदोबतर के पास एकाएक बोलेरो वाहन के पीछे का दरवाजा खुला जाने से मछली सड़कों पर फैल गई। सड़कों पर जैसे ही मछली ही मछली नजर आने लगी लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया ।जहां इन परिस्थितियों के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात जाम हो गया।




