KHABARWAAD SUKMA. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सली संगठन में तीन नक्सली पोडियाम मासा पिता गंगा निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, मड़कम हुंगा निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा और करतम मंगा निवासी बुंगरूपारा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, माड़वी निवासी अरलमपल्ली थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं वंजाम पाण्डू निवासी आतुलपारा पोलमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा हाल ग्राम वेकुरपाड़ (तेलंगाना) ने आत्मसमर्पण किया है।




