Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 1500 रूपये के लिए दो भाईयों मिलकर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दी लाश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

    1500 रूपये के लिए दो भाईयों मिलकर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दी लाश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 4, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    Bilaspur Crime News
    Bilaspur Crime News

    Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो भाइयों ने मिलकर रस्सी से एक युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर कंडे और लकड़ी से जला दिया। मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। मृतक का नाम मिलाप सिंह भैना (26) है, जो ग्राम जोबापारा सेमरी का रहने वाला था।

    अब जानिए कैसे हुआ मर्डर का खुलासा ?
    दरअसल, मिलाप सिंह भैना 22 फरवरी से लापता था। उसकी मां बालकुंवर भैना लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन कहीं नहीं मिल रहा था। इसके बाद 28 फरवरी को बेलगहना चौकी पहुंची। उसने चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में युवक की मां बालकुंवर ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार मिलाप को गांव का सतबीर यादव घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

    Read Also-  Mahtari Vandana Yojana Online Apply Date: फिर शुरू होगी महतारी वंदन योजना की आवेदन प्रक्रिया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी

    दोनों भाइयों ने गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह किया
    Bilaspur Crime News:  इसके बाद चौकी प्रभारी SI भावेश शेंडे ने इसकी सूचना SP रजनेश सिंह और ASP अर्चना झा को दी। SP के निर्देश पर कोटा थाना प्रभारी और प्रशिक्षु IPS सुमित कुमार टीम के साथ सेमरी गांव पहुंचे। उन्होंने सतबीर यादव (30) और उसके भाई देवनाथ यादव (25) को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पहले दोनों भाइयों ने गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह किया। सख्ती से पूछताछ पर दोनों भाइयों ने सच्चाई बताई। आरोपी सतबीर और देवनाथ यादव ने बताया कि मिलाप सिंह भैना 22 फरवरी को सतबीर की साइकिल को 2 घंटे के लिए मांग कर ले गया था, लेकिन साइकिल नहीं लौटाई।

    साइकिल मांग कर 1500 में बेचा, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला
    22 फरवरी की रात 10 बजे सतबीर उसे घर से बुलाकर अपने घर ले गया। घर पर देवनाथ के साथ मिलकर पूछताछ की। मिलाप ने साइकिल केंदा के केवल केंवट उर्फ पप्पू को 1500 में बेचने की जानकारी दी।गुस्साए भाइयों ने रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अजगर माड़ा जंगल में शव रो जला दिया। FSL की टीम और स्निफर डॉग विमला से भी घटनास्थल ग्राम सेमरी की जांच कराई गई। डॉग ने मौके पर मिले साक्ष्यों को सूंघकर दोनों आरोपियों की पहचान की। FSL की टीम ने अजगर माड़ा के जंगल से राख, चप्पल और गमछे के टुकड़े बरामद किए।

    Read Also-  PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का सुनहरा अवसर! महिलाओं को करना होगा बस ये काम


    मौके पर हड्डियों के मिले अवशेष
    Bilaspur Crime News:  एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि आरोपी सतबीर यादव और देवनाथ यादव से वारदात में इस्तेमाल डंडा और साइकिल को जब्त किया गया है। हड्डियों के अवशेष मिले हैं, जिसे फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में जब्त किया गया है। दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur crime bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.