रायपुर। नवा रायपुर में आज सुबह सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त कश्यप परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के भतीजे एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र, श्री निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 23, 2025
बता दे कि निखिल कश्यप अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।




