रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके आवास के बाहर सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सोरेन ने आरोप लगाया है कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया गया है।
चंपई सोरेन के दावे
पूर्व मुख्यमंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुझे बताया कि आप यहां से बाहर नहीं जा सकते।” उन्होंने यह भी दावा किया कि कोल्हान क्षेत्र से उनके समर्थकों को रोक दिया गया है। बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला और खूंटी से आने वाले लोग भी पुलिस ने नहीं जाने दिया।
रिम्स-2 मामले पर करेंगे खुलासा
चंपई सोरेन ने कहा कि वे शाम 5 बजे रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन के मामले पर खुलासा करेंगे। उन्होंने वादा किया कि इस दौरान जमीन का पूरा इतिहास और भूगोल जनता के सामने रखा जाएगा और उसी समय आगे की रणनीति की भी जानकारी दी जाएगी।




