CG Accident News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा किलकिला शिव मंदिर के दर्शन के बाद लौटते समय हुई। हादसा NH43 पर ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास हुआ, जहां बोलेरो और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। बोलेरो में 11 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से कई लोग मासूम भी थे।
Read Also- महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, नाबालिग सहित चार लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
CG Accident News: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, “सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है।” सीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है और ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है।
सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 26, 2025




