दुर्ग। जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। शिक्षक ने फेसबुक पर एक शेयर ट्रेडिंग ऐप देखा और उसे डाउनलोड किया। इसके बाद एक लिंक के माध्यम से वह शेयर ट्रेडिंग करने लगा। शुरुआत में उसे मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका लालच बढ़ा और उसने लगातार निवेश जारी रखा। कुछ समय बाद उसके खाते में 26 लाख रुपये दिखाई दिए, लेकिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की, तो उससे 4.62 लाख रुपये टैक्स के रूप में मांगे गए। तब उसे समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, मचा कोहराम
शिक्षक ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और 1.24 लाख रुपये की राशि को होल्ड कर लिया। शिक्षक ने बताया कि उसने 11 लाख रुपये का लोन लेकर शेयर ट्रेडिंग में निवेश किया था। उसे यह अहसास नहीं था कि वह गलत साइट पर जाकर निवेश कर रहा था।
खमतराई थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार




