Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फ्रांस की नौसेना का पाक मीडिया पर पलटवार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुष्प्रचार का किया खुलासा

    फ्रांस की नौसेना का पाक मीडिया पर पलटवार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुष्प्रचार का किया खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 24, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली।

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 से 10 मई 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान में फैल रहे झूठे और भ्रामक प्रचार पर फ्रांस की नौसेना ने रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फ्रांस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के दौरान न तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी तरह की बढ़त मिली और न ही कोई राफेल लड़ाकू विमान नष्ट हुआ। फ्रांसीसी नौसेना ने पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स को बड़े स्तर पर दुष्प्रचार करार दिया है।

    भारत पहले ही पाकिस्तान के इन दावों को खारिज कर चुका है। हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला देकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अपनी बढ़त का दावा किया था, जिसके बाद फ्रांस की आधिकारिक प्रतिक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    यह विवाद उस रिपोर्ट से शुरू हुआ जिसमें जियो टीवी के पत्रकार हामिद मीर ने फ्रांसीसी कमांडर कैप्टन जॉक्विस ल्यूने के हवाले से दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई हवाई भिड़ंत में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस मुठभेड़ में भारत का एक राफेल लड़ाकू विमान नष्ट हुआ, जबकि पाकिस्तान के पास मौजूद चीन निर्मित जे-10सी विमानों की तकनीकी बढ़त इसका कारण नहीं थी।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कमांडर ल्यूने ने कहा कि पाक मीडिया का दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से प्रकाशित खबर के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई और पूरी जानकारी भ्रामक तथा गलत है। फ्रांसीसी नौसेना ने जियो टीवी और पत्रकार हामिद मीर को गलत रिपोर्टिंग के लिए तलब किया है और कहा है कि इस तरह की खबरें एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा राफेल विमान गिराए जाने संबंधी दुष्प्रचार को उजागर करती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.