Khabarwaad bilaspur: जिले के तोरवा क्षेत्र में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जिले के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। पहले दोस्ती, फिर प्यार तक ये रिश्ता पहुंच गया। इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया।
read also : चोरों के हौसले बुलंद, परिवार के सदस्य घर में ताला लगाकर गए थे मतदान करने, इधर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार
इसके बाद जब युवती के द्धारा शादी की बात कही जाती तो युवक टालमटोल करता। फिर आगे चलकर युवक ने युवती से रिश्ता तोड़ लिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
read also : PM-EAC अध्ययन का बड़ा दावा, 1950-2015 के दौरान भारत में हिंदू आबादी में 7.8 प्रतिशत की गिरावट




