Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 36 घंटे में सुलझा गैंगरेप कांड: आदिवासी युवती से सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    36 घंटे में सुलझा गैंगरेप कांड: आदिवासी युवती से सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 26, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    36 घंटे में सुलझा गैंगरेप कांड: आदिवासी युवती से सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों नसीम अहमद, जितेंद्र खरे और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

    घटना मंगलवार की रात हुई, जब पीड़िता अपने 18 वर्षीय बॉयफ्रेंड के घर रुकी थी। रात करीब 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकली। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे अकेला देखा और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके अटल आवास की ओर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

    Read Also-  सुकमा और बीजापुर के युवाओं के लिए CRPF में भर्ती का सुनहरा अवसर, 300 पदों पर होगी भर्ती

    पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई। घटना के बाद समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। कई लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। गुरुवार को नाराज लोग कलेक्ट्रेट का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए 50 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की।

    पुलिस ने शुक्रवार सुबह अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ लिया। नसीम अहमद को गंडई से, जबकि जितेंद्र खरे और मोहम्मद सरफराज को चिल्फी घाटी के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kawardha gang rape case kawardha gangrape case kawardha rape case rape case in kawardha rape case in kawardha news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.