Gang rape in Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले एक खबर सामने आई है जहां कुछ बदमाशों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी किशोरी को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। इधर एक नाबालिग किसी तरह से इन आरोपियों के चंगुल छूटकर अपनी जान बचाई। इस किशोरी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।
Read Also- घर में पुलिस की दबिश, छः कॉल गर्ल्स के साथ चार युवक गिरफ्तार
Gang rape in Jashpur: यह पूरा मामला जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि शादी समारोह में दो नाबालिग शामिल होने गई हुई थी। इस दौरान दोनों को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल लेकर गए। वहां 6 आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। तभी एक ने भागकर घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
Read Also- दारू पार्टी में दोस्त की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
Gang rape in Jashpur: वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। बताया गया कि इन आरोपियों में 4 नाबालिग है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।




