Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गैंगस्टर Aman Sahu गैंग के टारगेट में छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, जानिए हिट लिस्ट में और कौन-कौन है शामिल

    गैंगस्टर Aman Sahu गैंग के टारगेट में छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, जानिए हिट लिस्ट में और कौन-कौन है शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 16, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Gangster Aman Sahu
    Gangster Aman Sahu

    Gangster Aman Sahu Gang: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी अमन साहू को रायपुर पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कई अहम राजफाश हो रहे हैं। तेलीबांधा और छत्तीसगढ़ के लगभग 12 कारोबारी गैंगस्टर के निशाने पर हैं। अब पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर के कोयला कारोबारी और ठेकेदार निशाने पर हैं। कई पर लेवी वसूलने के लिए गोलीबारी भी की गई है। झारखंड में जिनका काम चल रहा है, उनसे रंगदारी वसूलने के लिए लगातार फोन कर धमकी दी जा रही।

    Read Also-   सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में शामिल NSUI जिलाध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, कुलदीप के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी को उतारा था मौत के घाट

    लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के जेल में बंद होने के बाद बाहर का पूरा काम कनाडा में बैठकर मयंक सिंह ही संभाल रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश के बाद वह फिरौती, हत्या, अपहरण जैसी वारदात के लिए गुर्गे उपलब्ध करवाता है। वहीं, अमन साहू का फेसबुक अकाउंट सुनील मीणा नाम का व्यक्ति मलेशिया से चला रहा।


    अमन के फेसबुक में पोस्ट की गई तस्वीर
    Gangster Aman Sahu Gang:  कनाडा में बैठे मयंक सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट में अमन साहू को रायपुर क्राइम ब्रांच में लाने के दौरान की फोटो शेयर की गई है। इसके अलावा अमन का फेसबुक अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा चला रहा। उसके द्वारा भी दूसरी एक फोटो अमन की शेयर की गई है। दोनों फोटो में जय श्री राम लिखा गया है।

    पुलिस के पास पहुंच रही शिकायतें
    मिली जानकारी के अनुसार अमन साहू के रायपुर लाए जाने के बाद यहां के बड़े कारोबारियों ने लिखित में शिकायत की है। उनके पास भी गैंग के नाम से रंगदारी की मांग की गई है। कुछ दिन पहले बिलासपुर के एक कारोबारी ने थाने में शिकायत की थी। रंगदारी नहीं देने वालों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में अपहरण कर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, EX-क्लासमेट ने 5 दोस्तों संग किया दुष्कर्म, फिर पीटा,  बेहोश हुई तो मरा समझकर छोड़ा

    17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया में
    Gangster Aman Sahu Gang:  17 साल की उम्र में ही अमन साहू ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। अमन (29) मूलत: रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। सबसे पहले वह नक्सलियों के संपर्क में आया और उनके लिए काम करने लगा। वह हथियार सप्लाई करने का काम करता था। वह उनके लिए शहरी नेटवर्क का काम करता था।

    कुछ समय वह जंगल में हथियार लेकर घूमा। पहली बार उसने 2012 में नक्सलियों की ओर से बंदूक चलायी और हार्डकोर नक्सली बन गया। इस दौरान वह मयंक सिंह, सुनील मीणा और सुजीत सिंह के संपर्क में आया। तीनों 2013 में नक्सली बेड़े से भागे और अपना गैंग बनाया। कुछ दिनों बाद ही वे बिल्डरों और बड़े ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने लगे। इस बीच पुलिस की छापेमारी से बचने मयंक सिंह मलेशिया शिफ्ट हो गया। सुनील मीणा भी सिंगापुर में और सुजीत पुर्तगाल चला गया है। तीनों विदेश से गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10th, 12th एग्जाम के लिए डेटशीट जारी, इन तिथियों में होंगी परीक्षाएं…

    इन-इन मामलों में अमन साहू से पूछताछ:

    – चार साल पहले झारखंड में बरबरीक ग्रुप के कार्यालय के बाहर फायरिंग करवाई गई।

    – ढाई साल पहले कोरबा में इसी कंपनी के दफ्तर के बाहर पर्चा फेंक कर गोली चलवाई।

    – शंकर नगर में कंपनी के एक पार्टनर के घर के बार गोली चलाकर धमकी दी।

    – 26 मई को फायरिंग के लिए शूटर भेजे। वारदात के पहले ही भाटागांव और गंज क्षेत्र से शूटरों को पकड़ लिया गया।

    – 13 जुलाई को तेलीबांधा में कंपनी के एक दफ्तर के बाहर गोली चलवाई गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aman sahu gangster aman shahu news aman shahu nia gangster aman sahu gangster aman sahu gang jharkhand gangster aman sahu ranchi gangster aman sahu
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.