Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    July 28, 2026

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    July 28, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    • राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
    • मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
    • श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में अपहरण कर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, EX-क्लासमेट ने 5 दोस्तों संग किया दुष्कर्म, फिर पीटा,  बेहोश हुई तो मरा समझकर छोड़ा

    छत्तीसगढ़ में अपहरण कर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, EX-क्लासमेट ने 5 दोस्तों संग किया दुष्कर्म, फिर पीटा,  बेहोश हुई तो मरा समझकर छोड़ा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024 अपराध No Comments4 Mins Read
    Korba Crime News CG
    Korba Crime News CG

    Student gang raped in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 12वीं की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया गया है। वारदात में एक्स क्लासमेट के साथ 5 और आरोपी शामिल थे। जंगल में दुष्कर्म के बाद जमकर पिटाई किए, फिर बेहोश होने पर छात्रा को मृत समझकर आरोपी भाग निकले। मामला रामानुजनगर थाने का है।

    आरोप है कि सूरजपुर पुलिस ने जिले में CM का कार्यक्रम बताकर FIR नहीं लिखी। इससे छात्रा को 2 दिन इलाज नहीं मिला। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज शुरू हुआ। छात्रा की हालत गंभीर है।

    Read Also-  बिजली विभाग के सब स्टेशन में बड़ा हादसा, करंट लगने से लाइनमैन की मौत

    कैसे हुई गैंगरेप की ये वारदात ?
    जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला। दोनों में बातचीत हुई।

    पानी पीने के बाद छात्रा को आने लगी थी नींद
    Student gang raped in Surajpur:  इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। छात्रा ने सहेलियों से घर चलने को कहा। इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा।

    Read Also-  डीएड डिप्लोमा अभ्यर्थियों का मंत्रालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू, कहा- HC के आदेश पर नियुक्ति देने की मांग

    घर छोड़ने का झांसा देकर गैंगरेप
    रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल तक ले गया। वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा पर जानलेवा हमला किया। सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले।

    दूसरे दिन परिजनों को मिली छात्रा
    Student gang raped in Surajpur:  परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई। दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा। होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। रामानुजनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

    Read Also-  पीएचई में 261 पदों पर भर्ती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य और अराज्य स्तरीय पदों पर होगी भर्ती

    48 घंटे बाद शुरू हुआ इलाज
    परिजनों ने बताया कि छात्रा को लेकर श्रीगनर और उसके बाद सूरजपुर हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण अस्पतालों में उसका इलाज नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छात्रा को लेकर पहुंचे। यहां छात्रा को गंभीर चोट के बाद भी बिना MLC (मेडिको लीगल केस) इलाज नहीं हुआ।

    सिंहदेव ने जताई नाराजगी तो शुरू हुआ इलाज
    मामले में सिंहदेव के PRO आशीष वर्मा ने बताया कि इलाज नहीं मिलने की जानकारी प्रेमनगर के पूर्व विधायक खेलसाय सिंह ने टीएस सिंहदेव को दी। सिंहदेव ने IG अंकित गर्ग को फोन किया। पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैए पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की शिकायत लिखी।

    Read Also-  मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला नाबालिग छत्तीसगढ़ में मिला, साथ ले गई पुलिस

    PRO आशीष वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसका उपचार शुरू हुआ। सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज के डीन से बातकर युवती के इलाज के संबंध में जानकारी ली। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़ित युवती और परिजनों से मुलाकात की।

    गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
    वहीं मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब वह लोग अस्पताल पहुंचे, तब युवती को स्ट्रेचर से बिस्तर पर लिटाकर इलाज शुरू किया गया। कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों की तीन दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gang rape gang rape with minor girl gang raped girl raped news in hindi Surajpur up gang rape victim dies
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.