Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    September 11, 2026

    भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका
    • देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, संचालक और मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार

    अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार

    नेशनल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर आज भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अन्य डिपोर्ट किए गए लोगों को भी इसी फ्लाइट से भारत लाया गया।

    अनमोल, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और 2022 से फरार चल रहा था। NIA ने मार्च 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार, 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने लॉरेंस और गोल्डी ब्रार को कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने में मदद की और इनके ऑपरेशनल नेटवर्क का अहम हिस्सा रहा।

    विदेश से चलाता था बिश्नोई गैंग का नेटवर्क
    जांच में सामने आया है कि अनमोल अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग को संचालित करता था। वह शूटरों और ग्राउंड ऑपरेटिव्स को निर्देश देने के साथ-साथ ठिकाने और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराता था। यही नहीं, वह विदेश में बैठकर ही भारत में रंगदारी वसूली का नेटवर्क भी चलाता था।

    Read Also-  चुनाव आयोग पर टिप्पणी भारी पड़ी: राहुल गांधी को 272 पूर्व अधिकारियों ने लिया आड़े हाथों 

    कई राज्यों में केस, रूस का फर्जी पासपोर्ट भी मिला
    देशभर में अनमोल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव भी भेजे थे। कुछ दिन पहले एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि वह अमेरिका और कनाडा के बीच अपनी लोकेशन बदल रहा था और कनाडा में उसके पास से रूस के नाम पर बना फर्जी पासपोर्ट भी मिला था। पिछले वर्ष नवंबर में उसे अमेरिका में भी हिरासत में लिया गया था। NIA ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    सलमान खान फायरिंग केस और मूसेवाला हत्या से भी जुड़ा नाम
    अनमोल बिश्नोई अप्रैल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले में भी वॉन्टेड है और मुंबई पुलिस जल्द उसकी कस्टडी के लिए अदालत में आवेदन करेगी। इसके अलावा, उसका नाम 2022 के सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी सामने आया था।

    NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने पुष्टि की कि उन्हें ईमेल के जरिए अनमोल के भारत लाए जाने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अनमोल को उसके अपराधों की सजा मिलनी चाहिए।

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार
    12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा में जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने MCOCA के तहत कठोर प्रावधान लगाए हैं। अब तक 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अनमोल, शुभम लोंकर और जीशान मोहम्मद अख्तर अभी वॉन्टेड थे। अनमोल की गिरफ्तारी के बाद इन मामलों की जांच तेज होने की संभावना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    anmol bishnoi anmol bishnoi arrested Gangster Anmol Bishnoi NIA
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.