Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चुनाव आयोग पर टिप्पणी भारी पड़ी: राहुल गांधी को 272 पूर्व अधिकारियों ने लिया आड़े हाथों

    चुनाव आयोग पर टिप्पणी भारी पड़ी: राहुल गांधी को 272 पूर्व अधिकारियों ने लिया आड़े हाथों

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    चुनाव आयोग पर टिप्पणी भारी पड़ी: राहुल गांधी को 272 पूर्व अधिकारियों ने लिया आड़े हाथों

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों को लेकर देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों जिनमें 16 पूर्व जज, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह (14 पूर्व राजदूत सहित) और 133 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने एक खुला पत्र जारी किया है। ‘राष्ट्रीय संवैधानिक संस्थाओं पर हमला’ शीर्षक वाले इस पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे “जहरीली भाषा और बिना सबूत के लगाए जा रहे आरोपों” पर गहरी चिंता जताई है।

    पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र पर हमला अब प्रत्यक्ष बल प्रयोग से नहीं, बल्कि “उकसाऊ और भड़काऊ राजनीतिक बयानबाज़ी” के माध्यम से किया जा रहा है। हस्ताक्षरकर्ताओं के अनुसार, कुछ नेता नीतिगत बहस से भटककर सनसनीखेज आरोपों के जरिए राजनीतिक माहौल को अस्थिर कर रहे हैं।

    चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप
    खुले पत्र में दावा किया गया है कि राहुल गांधी ने क्रमशः सेना, न्यायपालिका, संसद और अब चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी बार-बार यह आरोप दोहरा रहे हैं कि चुनाव आयोग “वोट चोरी” में शामिल है और उनके पास इसके 100 फीसदी पक्के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने अपने कथित सबूत को “परमाणु बम” जैसे शब्दों से वर्णित करते हुए EC को निशाना बनाया।

    Read Also-  20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल होंगी, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

    हस्ताक्षरकर्ताओं का आरोप है कि गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी रिटायर होने के बाद भी वे उनका “पीछा नहीं छोड़ेंगे” और EC के शीर्ष अधिकारियों पर देशद्रोह तक के आरोप लगाए हैं।

    “गंभीर आरोप, पर कोई आधिकारिक शिकायत नहीं”
    पत्र में लिखा गया है कि इतने गंभीर आरोप लगाने के बावजूद राहुल गांधी ने न तो कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और न ही किसी तरह का हलफनामा पेश किया है। हस्ताक्षरकर्ताओं के मुताबिक, बिना सबूत के आरोप लगाना, संवैधानिक पदाधिकारियों को डराना-धमकाना और संस्थाओं की साख पर अविश्वास का माहौल बनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

    लोकतंत्र के लिए खतरा बताया
    पत्र में 272 प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा है कि इस तरह की भाषा और बेबुनियाद आरोप न केवल चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को कमजोर करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब राहुल गांधी लगातार EVM और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    indian politics news rahul gandhi controversy rahul gandhi latest rahul gandhi news rahul gandhi updates
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.