Khabarwaad international News: गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। गैंगस्टर की कैलाफोर्निया के होटल फेयरमाउंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लंबे समय से यह माना जाता था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में था। वो कनाडा के 25 मॉस्ट वांटेड में भी शामिल था।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और खूंखार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। दल्ला लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि लखबीर गैंग के सदस्यों ने बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Read also: शादी समारोह में ड्राइ आइस खाने से मासूम की मौत
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, गैंगस्टर गोल्डी बरार की कैलाफोर्निया के होटल फेयरमाउंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लंबे समय से यह माना जाता था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में था। वो कनाडा के 25 मॉस्ट वांटेड में भी शामिल था।




