Khabarwaad rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के चमाररायटोला गांव में शादी समारोह में ड्राइ आइस खाने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चमारराय टोलागांव निवासी तीन वर्षीय खुशांश साहू पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने अपने माता-पिता के साथ गया था। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन का स्वागत मटका में ड्राइ आइस को डालकर किया गया। स्वागत के बाद सभी समारोह स्थल में चले गए। वहीं मटका में रखे ड्राइस आइस को लेकर बच्चे खेलने लगे।
Read Also: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कद्दावर नेता ने दिया JDU से इस्तीफा
इसी बीच तीन वर्षीय खुशांश साहू ने मटका में रखे ड्राइस आइस को खा लिया। ड्राइ आइस को खाने के बाद घर चले गया। कुछ देर बाद खुशांश अचेत खाकर गिर गया, वहीं शरीर पूरी तरह से सुन्न पड़ गया। स्वजन आनन-फानन में चिकित्सकों के पास लेकर गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।




