बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर *जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) में सफर कर रहे दो युवकों को अवैध गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कुल 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन ‘महादेव’: 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल
यह कार्रवाई 25 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर **तोबियस खाखा के निर्देशन में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। जीआरपी बिलासपुर और आरपीएफ उसलापुर की टीम ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान विकास मिश्रा (28 वर्ष), निवासी झालवा, पीपलगांव, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) सौरभ सेन (23 वर्ष), निवासी सनौली, बैंसकाटी, कौशांबी (उत्तर प्रदेश)जांच के दौरान विकास मिश्रा के पास से 4 पैकेटों में 4 किलोग्राम गांजा और सौरभ सेन के पास से भी 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट** के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।रेलवे पुलिस ने कहा है कि ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान जारी रहेगा।




