राजिम। गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडे एवं पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार देवरी गांव में सड़क किनारे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पहचान हितेश तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई, जो आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ राजिम थाने में मारपीट एवं चोरी के 8 अपराध तथा 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां दर्ज थीं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।




