पुरी। उड़ीसा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान अडानी ग्रुप ने एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल पेश की है। चेयरमैन गौतम अडानी ने परिवार सहित रथयात्रा में भाग लिया और भक्तों के बीच ‘महाप्रसाद सेवा’ में हिस्सा लिया। प्रयागराज महाकुंभ की तरह इस बार अडानी ग्रुप ने इस्कॉन के सहयोग से 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी में श्रद्धालुओं और सेवा कर्मियों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की शुरुआत की है।
सरपंच पति ने अस्पताल से भागकर की आत्महत्या, एसपी ऑफिस के पास पेड़ से लटका मिला शव
देश-विदेश से आए लाखों भक्तों के बीच गौतम अडानी ने कहा कि “सेवा से साधना” का जो कार्य प्रयागराज में आरंभ किया था, उसे पुरी में और आगे बढ़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा के दर्शन से आत्मा आनंदित हो गई।
अनुच्छेद 370 अंबेडकर की सोच के खिलाफ था, सुप्रीम कोर्ट ने एक संविधान की भावना को रखा बरकरार: सीजेआई बीआर गवई
सेवा केवल भोजन तक सीमित नहीं रही। अडानी ग्रुप ने सफाई कर्मचारियों को फ्लोरेसेंट जैकेट्स, वॉलंटियर्स को टी-शर्ट, और श्रद्धालुओं व सुरक्षा बलों को रेनकोट, कैप व छतरियां वितरित कीं। साथ ही पुरी बीच पर तैनात लाइफगार्ड्स को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी प्रदान किया गया। गौतम अडानी ने इस सेवा कार्य में लगे सभी कर्मियों, पुरी प्रशासन और ओडिशा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन उनकी स्मृतियों में सदा अंकित रहेगा। अडानी ग्रुप की यह पहल दर्शाती है कि कॉर्पोरेट जगत अब सामाजिक और आध्यात्मिक दायित्वों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जय जगन्नाथ!




