IPL 2024, RCB vs KKR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-10 में शुक्रवार (29 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। बेंगलुरु के एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को चार रनों से मात दी थी। वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि आरसीबी ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराकार जीत का खाता खोला।
कोहली-गंभीर पर होंगी नजरें
इस मुकाबले में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर पर भी निगाहें होगी। पिछले आईपीएल सीजन में कोहली और गंभीर के बीच झगड़ा हुआ था। तब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर थे। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान आरीसीबी ने 14 और केकेआर ने 18 मैचों में जीत हासिल की है। आरसीबी ने 2015 के बाद से केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर नहीं हराया है। ऐसे में आरसीबी का लक्ष्य इस सूखे को खत्म करने पर होगा।
Read Also- BCCI ने जारी किया आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का कार्यक्रम
इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी। आरसीबी में एक बदलाव की संभावना दिख रही है। अब तक गेंद से बेअरसर रहे तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के स्थान पर इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को उतारा जा सकता है। दूसरी ओर केकेआर शायद अपने कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ/रीस टॉप्ली, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
Read Also- IPL 2024 में छत्तीसगढ़ के ये 3 खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा
फैंटेसी इलेवन में आप विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल या आंद्रे रसेल में में से किसी को कप्तान बना सकते हैं। साथ ही इनमें से ही किसी दूसरे को उप-कप्तान भी बना सकते हैं।
फैंटेसी इलेवन में ये होंगे बेस्ट:
विकेटकीपर- फिल साल्ट
बल्लेबाज- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, नीतीश राणा
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल (उप-कप्तान), कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन
गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, मिचेल स्टार्क




