Khabarwaad National Desk: BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 फुल शेड्यूल जारी कर दिया. इस बार पूरा सीजन भारत में ही खेला जाएगा. फुल शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के कारण आईपीएल का फुल शेड्यूल जारी नहीं किया गया था. अब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, ऐसे में आईपीएल का भी फुल शेड्यूल जारी हो गया है.
Read also: खेला जाता है धूमधाम से रंग लेकिन नहीं होता होलिका दहन! कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल 2024 में 20 मई को ब्रेक के बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार, 21 मई को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. इसके बाद इसी स्टेडियम में बुधवार, 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा.
Read Also: होली का त्यौहार मातम में बदला, 3 लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बोर्ड ने बताया कि क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जो मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही 24 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा और फिर शनिवार को ब्रेक के बाद रविवार, 26 मई को इसी मैदान पर आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.




