Khabarwaad Bijapur. जिले में होली का त्यौहार मातम में बदल गया। त्यौहार के दिन ही 3 लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मामला अज्ञात है या नक्सली अभी तक इसकी पुष्टि नही हो पाई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही मामले की जानकारी दी जाएगी।
Read Also: भाटागांव में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों का अब तक नहीं मिला सुराग
जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा कैंप से 100 मीटर की दूरी पर तीन लोगों पर की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसमें से दो ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं एक की मौत कुछ देर बाद हुई। होली के दिन तीन मर्डर से जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
Read Also: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, सर्विस सेंटर लेकर गया था ड्राइवर




