Khabarwaad Raipur. राजधानी के भाटागांव थाना इलाके में होली की मस्ती के बीच युवक की हत्या हो गई. हत्यारों ने युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को अभी तक हत्या की वजह और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के मुताबिक होली के चलते शहर में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था. चाक चौबंद सुरक्षा होने के बाद भी बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के कई निशान मिले हैं. जख्म इतने गहरे थे कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक युवक का नाम मोहित सोनकर था. मृतक भाटागांव इलाके के बीएसयूपी कॉलोनी का रहने वाला था.
Read Also: सड्डू के फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
युवक की हत्या की खबर जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हत्यारों की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम अब इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरों से हत्यारों का सुराग मिल सकता है. मृतक युवक मोहित सोनकर शराब भट्टी में काम करता था. युवक की हत्या के बाद से इलाके में खौफ और सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या पूर्व में मृतक का किसी से विवाद हुआ था.
Read also: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे




