KHABARWAAD NATIONAL DESK. गर्मी का सितम शुरू होने वाला है, हर साल ज्येष्ठ के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने सबसे ताकतवर रूप में होते हैं। धरती से आग उगलती है। इस अवधि को नौतपा कहा जाता है। नौतपा यानी भयंकर गर्मी के 9 दिन। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएं चलती है, लू का खतरा मंडराता है। आइए जानते हैं इस साल नौतपा 2024 में कब शुरू होगा, इस दौरान क्या करें।
नौतपा 2024 में कब से कब तक
- नौतपा शुरू –25 मई 2024
- नौतपा खत्म –8 जून 2024
- सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश –25 मई, दोपहर 03।15 – 8 जून, प्रात: 01।04 इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे।
नौतपा में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी
रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य और धरती के बीच की दूरी बेहद कम हो जाती है। सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं तो इस बीच तापमान सबसे ज्यादा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा ही है, जो शीतलता का प्रतीक है। लेकिन जब सूर्य चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य चंद्रमा के इस नक्षत्र को भी अपने प्रभाव में ले लेता है इससे चंद्रमा का प्रभाव भी कम हो जाता है।
Read Also- जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, जानिए कब दस्तक देगा मानसून
तूफान-बारिश के संकेत
इस साल 2024 में नौतपा के दौरान शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष जानकारों के अनुसार ग्रहों की स्थिति इस बार नौतपा में तेज हवा, बवंडर और बारिश का संकेत दे रही है। नौतपा के आखिरी 2 दिनों में आंधी-बारिश की संभावनाएं हैं।
सूर्य की पूजा और ठंडी चीजों का दान
नौतपा में सूर्य प्रचंड रूप में रहते हैं इस दौरान सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। लोगों को ठंडी चीजें जैसे पानी, शरबत, रसदार फल, छाता, नींबू पानी, छाछ, दही, सत्तू आदि का दान करें। इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Khabarwaad.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।




