नई दिल्ली। Google ने Gmail उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया उपयोगी अपडेट जारी किया है। अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर नोटिफिकेशन से ही किसी ईमेल को सीधे पढ़ा हुआ चिह्नित किया जा सकेगा। इससे उपयोगकर्ताओं को ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पहले क्या उपलब्ध था
पहले Android पर Gmail नोटिफिकेशन में केवल डिलीट या रिप्लाई जैसे विकल्प मिलते थे। नए अपडेट से Mark as Read का अतिरिक्त विकल्प जोड़ा गया है। Google इसे धीरे-धीरे सभी उपयोगकर्ताओं तक पहुंचा रहा है, जो कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगा।
किसे मिलेगा लाभ
यह सुविधा उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो इनबॉक्स में ईमेल को डिलीट या आर्काइव करने के बजाय केवल पढ़ा हुआ मानना चाहते हैं। हालांकि, पूरी जानकारी के लिए ईमेल खोलकर भी इसे पढ़ा चिह्नित किया जा सकता है।
नोटिफिकेशन में सेंडर की फोटो
इस अपडेट के साथ iOS पर नोटिफिकेशन में ईमेल भेजने वाले का प्रोफाइल फोटो भी दिखाई देगा। इससे सेंडर को तुरंत पहचानना आसान हो जाएगा।
हालिया शॉपिंग फीचर
इसके अलावा Gmail ने हाल ही में खरीदारी से जुड़ी नई सुविधा जोड़ी है। अब ऐप में Purchases सेक्शन उपलब्ध है, जहां सभी ऑर्डर संबंधी ईमेल एक जगह इकट्ठे दिखाई देते हैं।




