Chhattisgarh Job Fair 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार, 6 मई को गौरव पथ स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय परिसर में एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प का संचालन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। यह जॉब फेयर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। इस फेयर के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में 2225 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
Read Also- रेल यात्री रहें सतर्क! रायपुर होकर गुजरने वाली वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द, 6 से अधिक गाड़ियां चल रही देरी से…
इन कंपनियों में होगी भर्ती:
- अपोलो फार्मेसी लिमिटेड
- पद: फार्मासिस्ट (25 पद)
- योग्यता: 10वीं व ग्रेजुएट
- अनुभव: 5 वर्ष
- वेतन: ₹12,000
- आयु: 25 वर्ष से ऊपर
- लोकेशन: रायपुर2. फिनोवामेडोरगा प्राइवेट लिमिटेड
- मदर केयर: 500 पद
- बेबी केयर: 500 पद
- केयरटेकर: 500 पद
- ANM नर्स: 100 पद
- MPW: 100 पद
- मदर/बेबी/केयरटेकर के लिए 12वीं पास
- ANM/MPW के लिए संबंधित कोर्स अनिवार्य
- अनुभव: आवश्यक नहीं
- सैलरी: ₹13,000 से ₹15,000 तक3. स्विगी लिमिटेड
- पद: डिलीवरी एग्जीक्यूटिव (500 पद)
- योग्यता: 10वीं पास
- सैलरी: ₹15,000 से ₹30,000
ऐसे लें भाग:
जॉब फेयर में भाग लेने वाले युवाओं को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- बायोडाटा (Resume)
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी
Chhattisgarh Job Fair 2025: यह जॉब फेयर रायपुर के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।
Chhattisgarh Job Fair 2025




