Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा

    September 5, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    • साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NHM संविदा कर्मियों को सरकार का अल्टीमेटम, कहा- काम पर लौटें, वरना 16 हजार सीटें होंगी शून्य

    NHM संविदा कर्मियों को सरकार का अल्टीमेटम, कहा- काम पर लौटें, वरना 16 हजार सीटें होंगी शून्य

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 16, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    NHM संविदा कर्मियों को सरकार का अल्टीमेटम, कहा- काम पर लौटें, वरना 16 हजार सीटें होंगी शून्य

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी अपनी नियमितीकरण और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर हैं। लंबे समय से जारी इस आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने अब सख्ती दिखाते हुए कर्मचारियों को मंगलवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि, अगर कर्मचारी निर्धारित समय सीमा तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सभी सीटों को शून्य मानकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हड़ताल जारी रखने वाले कर्मियों को नोटिस जारी कर सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।

    मंत्री जायसवाल ने बताया कि कर्मचारियों की 10 मांगों में से 4 प्रमुख मांगों को सरकार पहले ही स्वीकार कर चुकी है, जबकि 3 अन्य मांगों पर विचार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाए हुए है, ऐसे में अब कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आना चाहिए।

    Read Also-  चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अगली तारीख 19 सितंबर

    हालांकि, हड़ताली कर्मचारी सरकार के दावों को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार ने 10 में से एक भी मांग को लिखित आदेश के रूप में लागू नहीं किया है। जब तक ठोस निर्णय और आदेश जारी नहीं होंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

    इस पूरे विवाद पर कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को घेर दिया है। पार्टी ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों से झूठे वादे किए और समाधान निकालने के बजाय अब दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर संविदा कर्मियों को प्रताड़ित किया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर उनका समर्थन करेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: शहीदों के परिजनों को अब 50 लाख की अनुग्रह राशि, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगा 1 करोड़

    लगातार 27 दिन से जारी यह हड़ताल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। अब देखना होगा कि सरकार की इस सख्त चेतावनी के बाद कर्मचारी अपने काम पर लौटते हैं या आंदोलन और तेज होता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

    झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त

    साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.