रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव 2025 आज अपने भव्य समापन दिवस पर पहुंच गया है। नवा रायपुर के सेंध तालाब परिसर में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल है। राज्य की लोक-संस्कृति, कला और संगीत की अनूठी झलक दिखाने वाला यह उत्सव अपने चरम पर है।
शाम 6 बजे से मती पूनम विराट तिवारी और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं और शास्त्रीय विधाओं की श्रृंखला देखने को मिलेगी।
Read Also- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर नवा रायपुर के आसमान में चमकी सूर्यकिरण टीम, पेश किया रोमांचक हवाई करतब
आज की सांस्कृतिक संध्या में राज्य के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी—
दुर्गा साहू पंडवानी, डाली थरवानी कत्थक, संजय नारंग लोकसंगती, सारिका शर्मा कत्थक, महेश्वरी सिंहा लोकमंच, चंद्रशेखर चकोर लोकनाट्य, नीतिन अग्रवाल, द्वारिकाप्रसाद साहू डंडा नृत्य, महुआ मजुमदार और नरेन्द्र जलक्षत्रीय लोकसंगीत प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात 9 बजे से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। अपनी जादुई आवाज और सुमधुर गीतों से वे राज्योत्सव के समापन को यादगार बना देंगे। दर्शकों में उनके गीतों को लेकर जबरदस्त उत्साह है और भारी भीड़ के उमड़ने की संभावना है।




