iPhone 17 खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन बजट सीमित है? चिंता न करें, आप इसे आसान मासिक किस्तों पर ले सकते हैं। सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, जो 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। पहले कंपनी 128GB बेस मॉडल देती थी, लेकिन अब सीधे 256GB स्टोरेज उपलब्ध है।
डिस्काउंट और EMI सुविधा
विजय सेल्स पर इस हैंडसेट पर 6,000 रुपये का छूट मिल रही है, जिससे प्रभावी कीमत घटकर 76,900 रुपये रह जाती है। EMI विकल्प चुनें तो 3,578 रुपये मासिक किस्त पर इसे घर ला सकते हैं। खास बात, नो-कॉस्ट EMI स्कीम के तहत 12,816 रुपये प्रति माह की 6 किस्तों में भुगतान संभव है, बिना अतिरिक्त ब्याज के।
प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 में 6.3-इंच ओएलईडी सुपर रेटिना डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पावरफुल A19 चिपसेट और iOS 26 सॉफ्टवेयर के साथ कई नई सुविधाएं मिलेंगी। कैमरा सेटअप में 48MP + 48MP डुअल रियर सेंसर और 18MP फ्रंट सेल्फी कैमरा शामिल है।




