Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    August 2, 2026

    जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण

    August 2, 2026

    पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात
    • जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण
    • पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा
    • भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्तियां अटैच; शेयर-म्यूचुअल फंड भी शामिल
    • शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री विष्णु साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
    • खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
    • नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हर घर जल योजना अंतर्गत पूर्ण कार्यां को पंचायतों को हैंड ओवर करें: जितेन्द्र शुक्ला

    हर घर जल योजना अंतर्गत पूर्ण कार्यां को पंचायतों को हैंड ओवर करें: जितेन्द्र शुक्ला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 21, 2025Updated:June 21, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    महासमुंद। जल जीवन मिशन के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने की। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अधीक्षण अभियंता आर.के. शुक्ला, कार्यपालन अभियंता डी.पी. वर्मा सहित सभी जनपद सीईओ, विभागीय उप अभियंता, सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शुक्ला ने कहा कि कहा कि नल जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अंतर्गत हर ग्रामीण परिवार को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी निर्माण, गृह संयोजन की स्थिति तथा परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जो हर घर जल योजना अंतर्गत जितने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय का कार्य प्रारम्भ हो चुका है उसे पंचायतों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।

    हर घर जल योजना अंतर्गत 511 पंचायतों में जल सेवा प्रदाय किया गया जिसमें से 172 पंचायतों को हैंड ओवर किया गया है। इसी तरह शुक्ला ने विद्युत संयोजन के लिए जिन ग्राम पंचायतों में डिमांड नोट प्राप्त नहीं हुआ है वहां तत्काल डिमांड नोट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण अप्रारम्भ होने वाले ग्रामों में कारणों की समीक्षा करते हुए उनकी शीघ्र समाधान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिले के कुल 76 मोहल्लों में जल प्रदाय किया जाना है। जिसे प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत समोदा, अछोला बैराज से 48 गांवों में पानी पहुंचेगी जिसे दिसम्बर माह तक पूर्ण करने कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आईएसए एजेंसियां गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य की निगरानी करें और आवश्यकतानुसार ठेकेदारों का मार्गदर्शन करें। बैठक के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में प्रगति की जानकारी दी। पीएचई कार्यपालन अभियंता वर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत कुल 1117 ग्रामों में 2 लाख 21 हजार घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जाएगा। बैठक में रिट्रोफिटिंग, सोलर आधारित जल योजनाएं, जल स्रोत की उपलब्धता, खनन संबंधी मुद्दों और जल संरक्षण-स्रोत संवर्धन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जुलाई में कम हुई बिजली खपत, स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियों की पुष्टि नहीं: आधिकारिक विश्लेषण

    पुणे में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार रोड शो, निवेश और पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

    भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्तियां अटैच; शेयर-म्यूचुअल फंड भी शामिल

    शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री विष्णु साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.