रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 3 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है।
साथ ही सुकमा, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।




