KHABARWAAD ENTERTAINMENT DESK. उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती है। उर्फी हमेशा अपने फैशन और नई-नई तरह की ड्रेस पहनकर फैंस को चौंका देती है। वैसे उर्फी का का नया लुक हर बार फैंस के लिए काफी आकर्षक रहता है। लेकिन इस बार भी उर्फी जावेद कुछ ऐसा कर बैठी हैं, जिसके बाद हर कोई शॉक रह गया है।
बता दें कि आज सोमवार यानी 13 मई को उर्फी ने अपना बोल्ड लुक शेयर करके सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस एक सेल्फी में सर मुंडवाये हुए नजर आ रही हैं। उर्फी ने ये सेल्फी अपनी कार में क्लिक की है जिसमें बो बिना बालों के टकली दिख रही हैं।
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर लेटेस्ट सेल्फी अपलोड की थी। वो पिंक टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सिर मुंडवाया हुआ है। बोल्ड लुक को फ्लॉन्ट करते हुए उर्फी ने इस सेल्फी के साथ कोई कैप्शन भी नहीं लिखा। उर्फी की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो सामने आते ही फैंस उर्फी से टकली होने का कारण पूछने लगे।




