Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण

    July 20, 2026

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    July 20, 2026

    ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण
    • इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
    • ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
    • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…
    • बिजली बिल से लेकर भूपेश-टीएस तक, पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    • रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
    • जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, July 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर में जलभराव और बिजली कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से 30 जुलाई तक मांगी प्रगति रिपोर्ट

    बिलासपुर में जलभराव और बिजली कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से 30 जुलाई तक मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिलासपुर शहर में जलभराव और लगातार बिजली कटौती के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल कार्ययोजना बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका लाभ आम जनता को जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। न्यायालय ने यह भी संकेत दिया कि अब तक दिए गए निर्देशों का अपेक्षित असर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज में नजर नहीं आ रहा है।

    चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने 8 जुलाई को हुई सुनवाई में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध निदेशक (MD) और बिलासपुर नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही 30 जुलाई 2026 तक ठोस प्रगति रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है।

    बारिश ने खोली तैयारियों की पोल

    शुक्रवार को हुई तेज बारिश के दौरान बिलासपुर के कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। शहर की प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं, वहीं दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए।

    नगर निगम ने शपथपत्र में किए ये दावे

    नगर निगम आयुक्त की ओर से न्यायालय में दायर शपथपत्र में बताया गया कि:

    • नेहरू चौक स्थित विकास भवन में समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
    • जलभराव की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
    • अप्रैल 2026 से शहर के सभी 8 जोनों में प्रमुख नालों और नालियों की सफाई एवं गाद निकासी का कार्य जारी है।
    • जलभराव से निपटने के लिए जेसीबी, पंप और राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है।

    बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए CSPDCL की योजना

    बिजली कंपनी ने कोर्ट को बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कई कदम प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

    • कमजोर सीमेंट पोल की जगह मजबूत लोहे के बिजली खंभे लगाए जाएंगे।
    • मंगला और कोनी क्षेत्र में दो नए बिजली सप्लाई जोन बनाए जाएंगे।
    • मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से खुले बिजली तारों को हटाकर कवर्ड केबल बिछाई जाएगी।
    • आंधी-तूफान के दौरान बिजली बहाली के लिए अतिरिक्त स्काईलिफ्ट वाहन तैनात किए जाएंगे।
    • बढ़ते लोड को देखते हुए एक नया हाई वोल्टेज सब-स्टेशन और दो 33/11 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
    • शिकायतों के त्वरित निराकरण और हाई-टेंशन लाइनों के रखरखाव के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’, मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया गौरव का क्षण

    ‘वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है’: मंत्री राजेश अग्रवाल

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    बिजली बिल से लेकर भूपेश-टीएस तक, पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.