रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक जंगली सुअर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब आमगांव बीट के जंगल से एक झुंड सड़क पार कर रहा था। रायगढ़ से धरमजयगढ़ की ओर जा रही कार की सीधी टक्कर एक जंगली सुअर से हो गई, जिससे सुअर मौके पर ही मारा गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया।
चित्रकोट पर्यटन स्थल पर मचा बवाल, नाका सील, ग्रामीणों का सड़क जाम कर प्रदर्शन
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सुअर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि कार चालक रायगढ़ से अपने गांव बायसी लौट रहा था। हादसे के बाद वाहन को क्षति पहुंची है और चालक को मामूली चोटें आई हैं।
मुख्यमंत्री ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण




