बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फागुनदाह गांव के पास उस वक्त हुआ जब भूसे से भरे ट्रक और ऑयल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
स्कूल में नशे की हालत में पहुंचते हैं ‘गुरुजी’, परेशान परिजन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑयल टैंकर जगदलपुर से भिलाई की ओर जा रही थी, वहीं ट्रक गुंडरदेही से भूसा लेकर एक राइस मिल की ओर जा रहा था। फागुनदाह गांव के पास दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुरुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




