श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
फसल बचाने के नाम पर फैलाया मौत का जाल, करंट से मवेशी और बंदर की मौत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
हादसे में तीन जवानों की हो गई मौत
सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए।
खून के रिश्ते को किया तार-तार: बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है और उनके शवों को खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होकर धातु के ढेर में तब्दील हो गया।




